उड़ीसा में सड़क दुर्घटना में 9 मरे, 10 घायल
भुवनेश्वर, 25 जनवरी (आईएएनएस)। उड़ीसा के बोलांगीर जिले में एक सवारी गाड़ी के एक ट्रक से टकरा जाने से नौ लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग इस दुर्घटना में घायल हो गए।
जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर कांडागदा में यह दुर्घटना हुई। इस सवारी गाड़ी में अधिकांश बुजुर्ग थे और मोतियाबिंद के इलाज के लिए सोनपुर जिला जा रहे थे।
बोलंगीर जिले के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी पी. सी. साहू ने बताया, "पांच लोगों की तो दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दो लोगों की अस्पताल ले जाने के क्रम में और दो लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।"
सभी घायलों की हालत गंभीर है। इन सभी को बीर सुरेन्द्र साई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications