सार्वजनिक कंपनियों में पूंजीवादी तरीके खत्म होंगे : शावेज

काराकस, 25 जनवरी (आईएएनएस)। वेनेजुएला के राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज ने विधायिका से सार्वजनिक कंपनियों में पूंजीवादी तरीकों की समाप्ति के लिए कानून का मसौदा तैयार करने में सहयोग देने को कहा है।

समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार शावेज ने अपने साप्ताहिक रेडियो और टेलीविजन कार्यक्रम में रविवार को बाजार के सामाजिक ढांचे की कल्पना का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक कंपनियों को उत्पादन क्षमता, उत्पादों की गुणवत्ता, उनकी लागत या बिक्री पर निर्भर नहीं रहना चाहिए क्योंकि उनका कामकाज सरकार से उपलब्ध एक वार्षिक बजट पर निर्भर है।

उनके अनुसार ऐसी कंपनियों को खुले बाजार में सामानों की बिक्री के बजाए सरकारी उपक्रमों को सामान देने चाहिए।

शावेज के विचार से इस प्रकार से उपभोक्ता वस्तुओं की बिक्री से वस्तुओं के दामों में वृद्धि नहीं होगी और उनकी गुणवत्ता भी पूंजीवादी कंपनियों के समान होगी।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति ने नेशनल असेंबली की अध्यक्ष सिलिया फ्लोरेस को फोन किया और उनसे एक हफ्ते के भीतर नए कानून के मसौदे की संभावना पर एक रिपोर्ट देने को कहा, जिससे सार्वजनिक कंपनियां नए कानून के तहत काम कर सकें।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+