अर्जुन सिंह को एम्स से मिली छुट्टी
नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह को सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को छुट्टी दे दी गई। सिंह को गत शुक्रवार को छाती में संक्रमण व पेट दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था।
सिंह की चिकित्सीय जांच करने वाले रणदीप गुलेरिया ने आईएएनएस को बताया, "उनके स्वास्थ्य में संतोषजनक सुधार देखा गया। हमने आज दोपहर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी।"
चिकित्सकों ने सिंह के स्वास्थ्य के मद्देनजर पिछले दिनों कई परीक्षण किए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications