इथोपियाई विमान समुद्र में गिरा (लीड-2)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह हादसा दक्षिणी बेरूत से 15 किलोमीटर दक्षिण में खालिदेह और सादियात इलाके में हुआ। अधिकारियों का कहना है कि समुद्र में गिरने से पहले विमान पर बिजली गिरी। इससे पहले की खबरों में हादसे की वजह दृश्यता का कम होना बताया गया था।
एक अधिकारी ने बताया कि विमान में कई लेबनानी नागरिक भी सवार हैं लेकिन उन्होंने उनकी संख्या के बारे में कोई जानकारी तत्काल नहीं दी।
लेबनानी सेना के अधिकारियों ने सीएनएन को बताया कि बोइंग विमान बेरूत से इथोपिया की राजधानी आदिस अबाबा जा रहा था। बेरूत के रफीक हरीरी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से विमान ने स्थानीय समयानुसार सोमवार तड़के चार बजे उड़ान भरी थी। कुछ देर बाद ही यह राडार से गायब हो गया था।
सीएनएन ने खबर दी है कि विमान पर लेबनान के 54 नागरिक सवार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications