इराक में तीन बम विस्फोटों में 36 की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने आंतरिक मंत्रालय के एक सूत्र के हवाले से बताया, "कुल तीन धमाके हुए जिनमें 36 लोगों की मौत हो गई और 71 घायल हो गए।"
सूत्र ने बताया कि इन विस्फोटों को तीन आत्मघाती हमलावरों ने अंजाम दिया। ये हमलावर अलग-अलग कारों में सवार थे। विस्फोट के लिए तीन होटलों को निशाना बनाया गया।
पहला विस्फोट अबू नवास स्ट्रीट में शेरेटन और मेरिडियन होटलों के करीब हुआ। कुछ मिनटों के बाद बेबलोन होटल के बाहर दूसरा और कर्राडा जिले के अलहमरा होटल के बाहर तीसरा धमाका हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications