गूगल पर साइबर हमला नहीं किया गया: चीन
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार रविवार को चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, "प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से चीन पर साइबर हमले का आरोप आधारहीन है। हम सख्ती से इसका विरोध करते हैं।"
प्रवक्ता ने कहा, "इंटरनेट पर चीन की नीति स्पष्ट और पारदर्शी है।" उन्होंने कहा कि इंटरनेट सुरक्षा वैश्विक चिंता का मुद्दा है और इसे लेकर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की जरूरत है।
प्रवक्ता ने कहा कि इंटरनेट के मुद्दे पर चीन अन्य देशों से सीखना चाहता है। उन्होंने कहा, "हैकिंग को लेकर सबसे अधिक संकट चीन को है। चीनी सरकार ने हैकिंग संबंधी हमले रोकने के लिए कई कानून बनाए हैं।"
उल्लेखनीय है पखवाड़ा भर पहले गूगल ने कहा था कि वह चीन को छोड़ सकता है क्योंकि चीन सरकार की नीति से वह असंतुष्ट है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications