गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पर बिहार में हाई अलर्ट
राज्य पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को विशेष तौर पर सतर्कता बरतने और वाहनों की जांच का आदेश दिया है। राज्य से लगी भारत-नेपाल की करीब 750 किलोमीटर की खुली सीमा को पार करने वाले सभी लोगों की गहन तलाशी लेने तथा संदिग्ध लोगों को तत्काल गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। इसके अलावा पर्यटन स्थलों पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) यू़ एस़ दा ने सोमवार को बताया कि नक्सल प्रभावित इलाकों में सभी पुलिस चौकियों और थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
इधर, पटना में भी सभी सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। रेलवे स्टशनों, बस पड़ावों, हवाई अड्डे पर अद्र्घसैनिक बलों, विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और बिहार सैन्य बल (बीएमपी) के जवान तैनात कर दिए गए हैं।
पूर्व-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी दिलीप कुमार के अनुसार नक्सलियों या आतंकियों के हमले की आशंका को लेकर सुरक्षा और सावधानी के लिए खोजी कुत्तों का सहारा लिया जा रहा है। पटना-गया, पटना-कटिहार तथा पटना-जमालपुर रेल खंडों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications