सोनिया ने राजनीति के अपराधीकरणके खिलाफ आवाज बुलंद की
नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को देश के सभी राजनीतिक दलों से राजनीति के अपराधीकरण को रोकने की दिशा में प्रयास करने का आह्वान किया है।
भारत निर्वाचन आयोग के हीरक जयंती समारोह के अवसर पर सोनिया ने अपराधियों को राजनीति से दूर रखने के लिए सर्वसम्मति बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान धन व बाहुबल के प्रयोग पर अंकुश लगना चाहिए।
लोकतंत्र के सशक्तिकरण के लिए निर्वाचन आयोग को सबसे मजबूत संस्थान करार देते हुए सोनिया ने कहा कि पिछले छह दशकों में संसदीय व राज्य विधानसभा के चुनावों को सुनिश्चित करके निर्वाचन आयोग ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया है।
निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव सुधारों की दिशा में तैयार किए गए 'चुनाव सुधार एजेंडे' को भरपूर सहयोग दिए जाने की बात करते हुए केंद्रीय कानून मंत्री एम. वीरप्पा मोइली ने कहा कि सरकार इस वर्ष इस मुद्दे पर सर्वसम्मति बनाने के लिए बैठकों की श्रृंखला आयोजित करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications