पटना में शीतलहर के कारण बंद स्कूल खुले
जिला प्रशासन ने रविवार स्कूलों को नए समय पर खोलने का आदेश दिया था। प्रशासन ने स्कूलों को सुबह 10 बजे से चार बजे तक खोलने का आदेश दिया।
पटना के जिला अधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को स्कूलों से नए समय का पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है।
स्कूलों में तीन जनवरी तक क्रिसमस और नववर्ष की छुट्टियां थीं और फिर शीतलहर के कारण सरकार ने स्कूल में छुट्टियां बढ़ा दी थीं।
बिहार में पिछले तीन सप्ताहों में शीत लहर की वजह से करीब 100 लोगों की मौत हुई। घने कोहरे से रेल सेवाएं भी प्रभावित हुईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications