समुद्र में गिरा इथोपियाई विमान (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह हादसा दक्षिणी बेरूत से 15 किलोमीटर दक्षिण में सादियात इलाके में हुआ। हादसे की वजह दृश्यता का कम होना बताया गया है।
लेबनानी सेना के अधिकारियों ने सीएनएन को बताया कि विमान बेरूत से इथोपिया की राजधानी आदिस अबाबा जा रहा था। बेरूत के रफीक हरीरी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से विमान स्थानीय समयानुसार सोमवार सुबह चार बजे उड़ान भरा था।
अधिकारियों ने बताया कि विमान पर लेबनान के 54 नागरिक और अन्य देशों के 29 लोग सवार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications