भारत के साथ असैन्य परमाणु सहयोग को उत्सुक है दक्षिण कोरिया

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली म्यांग-बाक ने सोमवार को कहा है कि उनका देश भारत के साथ असैन्य परमाणु विद्युत के क्षेत्र में सहयोग को उत्सुक है। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी का एक परिणामदायी क्षेत्र बन सकता है।

ली ने भारत के सर्वोच्च चैंबर्स ऑफ कामर्स के साथ यहां आयोजित एक संयुक्त व्यापारिक बैठक में अपने संबोधन में कहा, "विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा के साथ हुई बातचीत में मैंने कोरियाई परमाणु उद्योग की उत्पादकता और क्षमता के बारे में दावा किया है। मैंने उनसे कहा कि हम वैश्विक प्रतिस्पद्र्धी हैं।"

ज्ञात हो कि दक्षिण कोरिया के कुल विद्युत खपत में परमाणु बिजली का लगभग 45 प्रतिशत योगदान है। लेकिन दक्षिण कोरिया ने पिछले तीन दशकों के दौरान घरेलू स्तर पर ही मजबूत उद्योग खड़ा किया है। अब जाकर उसने संयुक्त अरब अमीरात में चार परमाणु रिएक्टर लगाने के लिए 20 अरब डॉलर के अनुबंध पर हस्ताक्षर किया है।

90 के शुरुआती दशक में राजनीति में आने से पहले ली हुंडई कंस्ट्रक्शन के चेयरमैन थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+