इराक ने बम का पता लगाने के निष्प्रभावी उपकरणों की जांच का आदेश दिया
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार बगदाद में एक सरकारी अधिकारी ने कहा, "ब्रिटिश कंपनी के निदेशक के धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार होने और उपकरणों के निष्प्रभावी होने की खबरों के बारे में सूचना मिलने के बाद मलिकी ने जांच के आदेश दिए।"
शनिवार को ब्रिटेन ने ब्रिटिश कंपनी एटीएससी द्वारा बनाए गए बम का पता लगाने वाले उपकरण एडीई-651 के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया। इन उपकरणों का उपयोग बगदाद की सुरक्षा जांच चौकियों पर विस्फोटकों का पता लगाने के लिए किया जाता है।
अधिकारी ने कहा कि यदि उपकरणों की खराबी सिद्ध हुई तो सरकार आवश्यक कदम उठाएगी। सरकार ने करीब 1,500 उपकरणों के लिए 8.5 करोड़ डॉलर का भुगतान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications