तीसरी तिमाही में जेट एयरवेज को हुआ मुनाफा
नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। प्रमुख विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने सोमवार को घोषणा की है कि उसे दिसंबर 2009 में समाप्त हुई तिमाही में 105.8 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है, जबकि कंपनी 214.18 करोड़ रुपये के शुद्ध घाटे से जूझ रही है।
कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि मौजूदा वित्त वर्ष की तिमाही में कुल आमदनी में गिरावट आई है। कंपनी की कुल आमदनी 296.64 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कुल आमदनी 306.3 करोड़ रुपये थी।
कंपनी को दूसरी तिमाही के दौरान 406 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
समीक्षा अवधि के दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री, पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान हुई 2,908.87 करोड़ रुपये की शुद्ध बिक्री के मुकाबले घट कर 2,722.68 करोड़ रुपये पर आ गई है।
कंपनी को वित्त वर्ष 2008-09 के दौरान 1,032 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications