भारतीयों पर हमले का पश्चाताप करें आस्ट्रेलियाई: बिशप
रविवार को सेंट पाल कैथ्रेडल में प्रार्थना सभा की अगुवाई करते हुए देश के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्र के बिशप फिलीप हगिन्स एक अन्य देश के लोगों के प्रति पूर्वाग्रह और उदासीनता के लिए क्षमा याचना करने को कहा।
उन्होंने कहा, "घमंड के कारण अन्य लोगों की संस्कृति के प्रति आंखें मूंदने के लिए हमें क्षमा करो। अन्य लोगों की संस्कृति का सम्मान नहीं करने के लिए हमें क्षमा करो। अन्य लोगों के दुखों को नहीं सुनने के लिए हमें क्षमा करो जो इस भूमि पर पीड़ित हैं, खासकर भारतीयों के लिए जो कमजोर महसूस कर रहे हैं।"
बिशन ने लोगों से भारतीय समुदाय के प्रति अधिक सहानुभूतिपूर्ण रवैया रखने का आग्रह किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications