उच्च कृषि उत्पादन से कम होंगी कीमतें : राष्ट्रपति
राष्ट्रपति ने 61वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा है, "हमारे देश के साथ ही पूरी दुनिया में अनाजों की मांग बढ़ गई है।"
राष्ट्रपति ने कहा है, "खाद्य उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए कृषि उत्पादन बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।"
पाटील ने कहा है, "मैं दूसरी हरित क्रांति की ओर कदम बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आह्वान करती हूं। कृषि में नई प्रौद्योगिकियों, बेहतर बीजों, उन्नत कृषि परंपराओं, प्रभावी जल प्रबंधन का इस्तेमाल किया जाना चाहिए, साथ ही किसानों को वैज्ञानिक समुदाय के साथ, ऋण दाता संस्थानों और बाजार के साथ संपर्क स्थापित कराने के लिए अपेक्षाकृत अधिक ठोस रूपरेखा बनाया जाना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications