एचसीएल का मुनाफा 35 फीसदी घटा
मुंबई, 25 जनवरी (आईएएनएस)। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में साफ्टवेयर कंपनी एचसीएल टेक्नॉलोजी का मुनाफा 35 फीसदी घटकर 255.44 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह 398 करोड़ रुपये था।
कंपनी की कुल आमदनी 11.67 फीसदी घटकर 1,259.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गई जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 1,430.46 करोड़ रुपये थी।
मौजूदा वर्ष के तीसरे तिमाही के दौरान साफ्टवेयर और बीपीओ क्षेत्र के मुख्य आमदनी खंड में कमी आई है। वहीं नेटवर्किं ग क्षेत्र की कंपनियों ने अच्छा मुनाफा कमाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications