राहुल के कार्यक्रम पर कांग्रेस का भाजपा पर पलटवार
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी 18 एवं 19 जनवरी को प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने ग्वालियर, सागर, जबलपुर, भोपाल और इंदौर के शिक्षण संस्थाओं में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर छात्रों से सीधा संवाद स्थापित किया था।
देवी अहिल्या बाई विश्वविद्यालय इंदौर में आयोजित कार्यक्रम पर उच्च शिक्षा मंत्री शर्मा के निर्देश पर विभाग की ओर से कुलपति और कुलसचिव को नोटिस जारी कर राहुल गांधी के कार्यक्रम का ब्योरा मांगा गया। यह पूछा गया कि कार्यक्रम किसकी अनुमति से आयोजित किया गया और कार्यक्रम में क्या चर्चा हुई।
प्रदेश सरकार की ओर से जारी किए गए इस नोटिस को कांग्रेस ने कुलाधिपति के अधिकार क्षेत्र का अतिक्रमण बताया है। प्रदेशाध्यक्ष सुरेश पचौरी के नेतृत्व में सोमवार को राज्यपाल डा. रामेश्वर ठाकुर से मिले एक प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि वह सरकार को निर्देश दें कि वह अपनी सीमाओं को न लांघे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications