गणतंत्र दिवस पर कम होगी तिहाड़ जेल के 700 कैदियों की सजा
जेल प्रशासन के अनुसार गणतंत्र दिवस के अवसर पर दस साल से उपर की सजा प्राप्त कैदियों को केवल दो महीने की छूट दी गई है, वहीं पांच से दस साल के बीच सजा पाए कैदियों को 45 दिन की कमी की गई है। एक से पांच साल तक की सजा पाए कैदियों को 30 दिन जबकि एक साल से नीचे की सजा पाए कैदियों को 15 दिन की छूट दी जाएगी।
जेल प्रवक्ता सुनील गुप्ता ने आईएएनएस को बताया, "जेल के अंदर अच्छा व्यवहार करने वाले कैदियों को इसका लाभ मिलेगा। गणतंत्र दिवस के मौके पर लगभग 700 कैदियों की सजा में कमी की जाएगी।"
गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष जेल प्रशासन द्वारा की गई संस्तुित पर उपराज्यपाल की मंजूरी के मिलने के बाद बंद कैदियों को उनके व्यवहार के आधार पर सजा में कमी की जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications