दूरसंचार स्पेक्ट्रम के लिए डॉलर भुगतान हेतु नियमों में ढील
सरकारी नियमानुसार किसी सफल कंपनी को उसके द्वारा लगाई गई बोली की 25 प्रतिशत राशि पांच दिनों के भीतर भुगतान करनी है और बाकी राशि नीलामी के 15 दिनों के भीतर भुगतान करनी है। लिहाजा सरकार ने महसूस किया कि यह व्यवस्था उधारी नियमों को आसान बनाने की मांग करती है।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, "नीलामी के लिए आवेदन करने और भुगतान करने की तारीख में कम अंतराल के कारण बोली लगाने वालों को भुगतान के लिए बाहर से व्यावसायिक उधारी हासिल करने में कठिनाई महसूस होगी।"
बयान में कहा गया है, "चूंकि भुगतान की राशि बड़ी होगी और उसे एक सीमित समय में जुटाना होगा तथा सरकार को सीधे भुगतान करना होगा, इसलिए अब यह तय किया गया है कि स्पेक्ट्रम आवंटन शुल्क का भुगतान सफल कंपनियां रुपयों में कर सकेंगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications