दिल्ली विश्व पुस्तक मेला राष्ट्रमंडल खेलों पर केंद्रित होगा
मेले का आयोजन नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) कर रहा है, जहां दुनियाभर से आई किताबें सभी आयु वर्ग के पाठकों के लिए उपलब्ध होगी। लेकिन अक्टूबर में आयोजित हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों को मद्देनजर रखते हुए इस साल इसका विषय वस्तु 'रीडिंग फॉर कॉमनवेल्थ' रखा गया है।
एनबीटी के एक अधिकारी के अनुसार इस मेले में 22 देश भाग ले रहे हैं।
अधिकारी ने बताया, "जापान, सिंगापुर, जापान, अमेरिका, बांग्लादेश और श्रीलंका के साथ 22 देश इस पुस्तक मेले में हिस्सा ले रहे हैं, जिससे इस मेले में पुस्तकों की विस्तृत श्रंखला देखने को मिलेगी।"
यह मेला प्रगति मैदान में आयोजित किया जा रहा है जो सात फरवरी तक चलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications