खुदकुशी करने से पहले पत्नी और बच्चों को जहर दिया
पुलिस के मुताबिक यह घटना राजधानी से 165 किलोमीटर दूर स्थित बांकुड़ा जिले के खिचकी गांव में हुई। देबदुलाल घोष ने कथित तौर पर खाने में जहर देकर अपनी पत्नी वंदना, बेटे शुभंकर और बेटी सीमा की हत्या कर दी।
सीमा और शुभंकर की मौत अस्पताल ले जाते हुई जबकि वंदना ने अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ा।
देबदुलाल जहर की बोतल घर से लेकर भाग गया था। सोमवार को दोपहर बाद उसका शव खेत से बरामद किया गया।
बांकुड़ा के पुलिस अधीक्षक विशाल गर्ग ने आईएएनएस को बताया, "जाहिर है कि उसने भी जहर खा लिया था।"
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उसने इतना खतरनाक कदम क्यों उठाया, इसकी पड़ताल की जा रही है। उसके एक रिश्तेदार ने बताया कि रविवार रात को उसने अपनी पत्नी से झगड़ा किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications