मेजर ने जहर खाकर की आत्महत्या
भोपाल, 25 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर से छुट्टी मनाने भोपाल आए सेना के मेजर धीरज सक्सेना ने रविवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस आत्महत्या की वजह पारिवारिक विवाद बता रही है।
पुलिस के अनुसार जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात 14 वीं राजस्थान राइफल्स के मेजर धीरज सक्सेना पिछले दिनों छुट्टी मनाने भोपाल आए थे। उनकी पत्नी और पुत्र बैरागढ़ थाना क्षेत्र में स्थित सेना की कालोनी में रहते है, जबकि उनके पिता भोपाल में ही इंद्रपुरी कालोनी में रहते हैं।
जांच अधिकारी एस. के. शर्मा ने सोमवार को पत्रकारों को बताया, "धीरज ने रविवार को जहरीला पदार्थ खाया था। उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां रात को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications