गणतंत्र दिवस के लिए बेंगलुरू में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
बेंगलुरू, 25 जनवरी (आईएएनएस)। गणतंत्र दिवस समारोह को सुरक्षित और सहज रूप में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने बेंगलुरू में सुरक्षा कड़ी कर दी है और चौकसी बढ़ा दी है।
पुलिस आयुक्त शंकर बिदिरी ने यहां संवाददाताओं को बताया, "गणतंत्र दिवस के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 1,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए महत्वपूर्ण इमारतों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया है।"
बिदिरी ने कहा, "हमने वीआईपी की सुरक्षा और चौकसी के लिए आयोजन स्थल पर और उसके आसपास 16 क्लोज सर्किट टेलीविजन कैमरे लगा रखे हैं।"
पुलिस ने सुरक्षा कारणों से आयोजन स्थल पर आगंतुकों के हैंडबैग, कैमरा, मोबाइल फोन और छाते लेकर आने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications