फरार सपा विधायक के खिलाफ लगा गैंगस्टर एक्ट
जिले के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विजय गौतम ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया, " सपा विधायक के खिलाफ वाहन चोर गिरोह को संचालित करने का मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज किए जाने के एक सप्ताह बाद भी आत्मसमर्पण न करने पर पुलिस ने बेग पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है। बेग और उनके अन्य आठ साथियों के खिलाफ भी गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है, जिसमें उनका भाई और दामाद भी शामिल हैं।"
गौतम ने कहा कि यदि मंगलवार तक सुल्तान बेग ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं किया तो उनकी संपत्ति की कुर्की के लिए बरेली पुलिस न्यायालय में आवेदन करेगी।
गौरतलब है कि विशेष कार्रवाई दस्ते (एसटीएफ) ने बरेली के पंढेरा स्थित सपा विधायक के फार्म हाउस पर गत् रविवार को छापा मारकर चोरी के चार ट्रकऔर एक कार बरामद कर मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के दौरान पता चला कि इस फार्म हाउस में चोरी के ट्रकों की चेचिस और बॉडी बदलकर उन्हें बेचने का धंधा चलाया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications