विचाराधीन कैदियों की संख्या में कमी आएगी: मोइली
नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। विधि और न्याय मंत्री एम. वीरप्पा मोइली ने सोमवार को कहा कि छह महीने के भीतर देश की जेलों में बंद विचाराधीन कैदियों की संख्या में दो तिहाई तक की कमी आएगी।
एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान मोइली ने कहा, "न्याय प्रणाली में देरी की वजह से देश की जेलों में लगभग 200,000 विचाराधीन कैदी कई वर्षो से बंद हैं।"
मोइली न्यायिक सुधारों की प्रक्रिया के तहत जेलों में भीड़ कम करने के सवाल पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications