उपराष्ट्रपति ने लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस की खुशी के मौके पर अपने देशवासियों को बधाइयां और शुभकामनाएं देता हूं। लोकतंत्र के मार्ग पर हमारे देश की विकास यात्रा के दौरान हमने सफलता हासिल की और हमारे सम्मुख कई गौरवपूर्ण क्षण आए। हालांकि देश अब भी गरीबी, भूख, बीमारी एवं निरक्षरता से मुक्त नहीं हो पाया है। हमें अपने गणतंत्र के मूलभूत सिद्धांतों, समाजिक न्याय, स्वतंत्रता, समानता तथा भाईचारे के प्रति अडिग रहना चाहिए और आने वाली चुनौतियों का एकजुट होकर मुकाबला करना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications