गणतंत्र दिवस के पूर्व दुर्ग में तब्दील हुई दिल्ली

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के कमांडो, केंद्रीय अर्धसैनिक बल, दिल्ली पुलिस के अचूक निशानेबाज विजय चौक और ऐतिहासिक लाल किले के बीच आठ किलोमीटर लंबे मार्ग पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। इसी रास्ते से गणतंत्र दिवस की परेड गुजरेगी।

कमांडो और अचूक निशानेबाजों के अलावा लगभग 18,000 सुरक्षा कर्मी अभेद्य सुरक्षा मुहैया कराने के लिए खुफिया एजेंसियों और सशस्त्र बलों के साथ समन्वय स्थापित कर अपने बंदोबस्त में जुटे हुए हैं।

वायु सेना को हाई अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। वायु सेना के हेलीकॉप्टर प्रतिबंधित आतंकी संगठन, लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) की ओर से किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए आसमान में चौकसी करते रहेंगे।

गुप्त स्थलों पर विमान भेदी बंदूकें भी तैनात की गई हैं। जिस समय परेड राजपथ से गुजरेगी उस समय आसमान में व्यावसायिक उड़ानें नहीं होंगी। पूरे परेड क्षेत्र की निगरानी के लिए बड़ी संख्या में क्लोज सर्किट टेलीविजन कैमरे लगाए जाएंगे।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमने बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था अमल में लाई है और गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण बनाने में हमने कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है।"

इंडिया गेट की ओर जाने वाले सभी मार्गो पर वाहनों का आवागमन नियंत्रित रहेगा। वाहनों को परेड मार्ग पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी और मेट्रो सेवाएं बाधित रहेंगी।

एक अधिकारी ने कहा, "26 जनवरी को दोपहर 12 बजे तक मेट्रो सेवाएं प्रतिबंधित रहेंगी। द्वारका से आने वाली मेट्रो रेल को बाराखंभा स्टेशन पर रोक दिया जाएगा और जहांगीरपुरी से आने वाली रेल को राजीव चौक से आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। आनंद विहार वाली मेट्रो रेलें यमुना बैंक स्टेशन तक आएंगी, जबकि नोएडा से आने वाली रेलों को इंद्रप्रस्थ स्टेशन पर रोक दिया जाएगा।"

दिल्ली की सीमाएं सोमवार की रात 11 बजे से मंगलवार दोपहर 12 बजे तक पूरी तरह बंद रहेंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+