सीमा पर सुरंग संबंधी रिपोर्ट के बाद पाक पर भारत की नजर : कृष्णा
कृष्णा ने कहा, "पाकिस्तान में क्या कुछ चल रहा है इस बारे में हम पैनी नजर रखे हुए हैं। रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय भारत पर इसके असर का विश्लेषण कर रहे हैं।"
मीडिया में ऐसी रिपोर्ट आई है कि पाकिस्तान अपने क्षेत्र के पंजाब प्रांत के सरगोधा जिले में सीमा रेखा के नजदीक एक सुरंग का निर्माण करवा रहा है।
एक खुफिया अधिकारी के हवाले से कहा गया है, "इतनी बड़ी सुरंग खोदे जाने के उद्देश्य के बारे में जानकारी इकट्ठा की जा रही है।"
अधिकारी ने कहा, "सुरंग की उपलब्ध तस्वीर से पता चलता है कि इसे परिवहन की दृष्टि से नहीं बनाया जा रहा है। सामान्य सुरंगों से अलग यह किसी सड़क को नहीं जोड़ रही है।"
सरगोधा को पाकिस्तान के प्रक्षेपास्त्रों और परमाणु क्षमता युक्त विमानों के केंद्र के रूप में जाना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications