राजनीतिक पार्टियां आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत बनाएं : उप राष्ट्रपति

अंसारी चुनाव आयोग के हीरक जयंती समारोह में बोल रहे थे। समारोह में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव प्रकाश करात, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन गडकरी, आल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की प्रमुख जे.जयललिता और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी सहित अधिकांश राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के नेता उपस्थित थे।

अंसारी ने कहा, "देश में लोकतांत्रित चुनावी प्रक्रिया में मौजूद धब्बों को मिटाने के लिए चुनाव आयोग और राजनीतिक पार्टियों को सुधारवादी कार्रवाई करने की आवश्यकता है।"

अंसारी ने आगे कहा, "सख्त प्रयासों के बावजूद राजनीतिक पार्टियों और उनके उम्मीदवारों द्वारा चुनावों के दौरान अकूत धन खर्च किया जाता है। इसके तहत चुनाव के दौरान तरह-तरह की वस्तुएं, शराब व नकद पैसा बांटा जाते हैं। इसके अलावा छद्म विज्ञापनों और मीडिया को अपने पक्ष में खबरें प्रकाशित कराने के लिए भी पैसा खर्च किया जाता है।"

अंसारी ने कहा कि इनमें से हरेक गतिविधि लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर और स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के उद्देश्य पर कलंक है। ऐसे में चुनाव आयोग और हमारी राजनीतिक पार्टियों द्वारा सुधारवादी कार्रवाई आवश्यक है।

अंसारी ने राजनीतिक पार्टियों से यह भी कहा कि उन्हें अपने यहां भी प्रभावी सांगठनिक लोकतंत्र स्थापित करना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+