भारत और दक्षिण कोरिया ने की असैन्य परमाणु सहयोग पर चर्चा

यहां राष्ट्रपति भवन में म्यंग-बाक का शानदार औपचारिक स्वागत किया गया। म्यंग-बाक मंगलवार को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

कृष्णा ने म्यंग-बाक से मुलाकात के दौरान कई सारे द्विपक्षीय व क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। इन मुद्दों में सूचना प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष के क्षेत्र में समझौता करना शामिल है। उम्मीद है कि इन समझौतों पर सोमवार को हस्ताक्षर हो जाएंगे।

कृष्णा के अलावा सत्ताधारी प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी और उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भी ली म्यंग-बाक से मुलाकात की।

मंत्रियों, सांसदों और व्यापारियों के भारीभरक प्रतिनिधिमंडल के साथ म्यंग-बाक रविवार की शाम चेन्नई से दिल्ली आ गए।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सोमवार की शाम म्यंग-बाक के साथ कई सारे द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इन मुद्दों में आर्थिक संबंधों को मजबूती प्रदान करना, असैन्य परमाणु सहयोग और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में सहयोग करना शामिल हैं।

दोनों नेताओं के बीच, इसी वर्ष सियोल में होने वाले जी-20 देशों के शिखर सम्मेलन के संदर्भ में वैश्विक वित्तीय मंदी से मुकाबले के लिए घनिष्ठ सहयोग पर भी चर्चा की होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+