उड़ीसा में नक्सलियों के बंद से जनजीवन प्रभावित
नक्सलियों ने पुलिस की कथित ज्यादती और मानवाधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ बंद का आह्वान किया है। कोरापुट, मल्कानगिरी, रायगाढ़ा और गजापति जिलों में बंद का व्यापक असर देखा गया।
पुलिस महानिरीक्षक (ऑपरेशन) संजीव मारिक ने आईएएनएस से कहा, "दक्षिणी उड़ीसा के कुछ इलाकों और कंधमाल जिले के कुछ इलाकों में सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ। कहीं से हिंसक घटना की खबर नहीं है।"
नक्सलियों ने कुछ इलाकों में पोस्टर बांटे, जिनमें लोगों से गणतंत्र दिवस का बहिष्कार करने की अपील की गई थी।
उल्लेखनीय है कि राज्य में 15 से अधिक जिलों में नक्सली सक्रिय हैं। राज्य में कुल 30 जिले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications