गलत फोटो प्रकाशित होने की जांच शुरू, सप्ताहांत तक रिपोर्ट
नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में सोमवार को वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक हुई जबकि एक विज्ञापन में पाकिस्तान के पूर्व वायुसेना अध्यक्ष का फोटो छपने के मामले की जांच रिपोर्ट सप्ताहांत के अंत तक आने की संभावना है।
मंत्रालय द्वारा दिए गए एक विज्ञापन में पाकिस्तान के पूर्व वायुसेना अध्यक्ष का फोटो छपने के मामले पर विचार के लिए यह बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंत्री मौजूद नहीं थीं।
मंत्रालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि विज्ञापन में गलत फोटो छपने के मामले की जांच अतिरिक्त सचिव सुधीर कुमार कर रहे हैं। सप्ताहांत के अंत तक जांच रिपोर्ट आ जानी चाहिए।
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर दिए गए विज्ञापन में रविवार को पाकिस्तान के पूर्व वायुसेना प्रमुख का फोटो छपने के बाद इस मामले पर प्रधानमंत्री कार्यालय को माफी मांगनी पड़ी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications