शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 79 अंक गिरा (राउंडअप)
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 11.98 अंकों की गिरावट के साथ 16,847.70 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 16,877.77 के ऊपरी और 16,705.56 के न्यूनतम स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 1.45 अंकों की गिरावट के साथ 5,034.55 पर खुला। निफ्टी ने 5035.70 के उच्चतम और 4983.05 के न्यूनतम स्तर तक कारोबार किया।
कारोबार के दौरान बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 88.34 अंक लुढ़कर 6,695.32 पर और स्मॉलकैप 78.16 अंक गिरकर 8,583.01 पर बंद हुआ।
बीएसई में दैनिक उपभोग की उपभोक्ता वस्तु (एफएमसीजी) सेक्टर और उपभोक्ता वस्तु सेक्टर में तेजी का रुख देखा गया जबकि बाकी के सभी 11 सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। एफएमसीजी सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.14 फीसदी की तेजी जबकि रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.88 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा। कुल 1105 कंपनियों के शेयर मूल्यों में तेजी जबकि 1747 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट दर्ज की गई। कुल 61 कंपनियों के शेयर मूल्यों में कोई परिवर्तन हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications