तिहाड़ जेल की सुरक्षा पर आला अधिकारियों की नजर (लीड-1)
अधिकारियों के अनुसार सुरक्षाबलों और पुलिसकर्मियों को जेल के आसपास नजर रखने और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने का निर्देश दिया गया है।
इसके अलावा जेल में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों पर कड़ी नजर रखने के साथ त्वरित प्रक्रिया दल को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट कर दिया गया है।
प्रवक्ता सुनील गुप्ता ने बताया, "गणतंत्र दिवस से पहले खतरे की आशंका के मद्देनजर जेल के अंदर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की गई है। आला अधिकारियों ने जेल के अंदर उच्च सुरक्षा वार्डो में बंद कुख्यात अपराधियों और आतंकवादियों की बैरकों का सुरक्षा जायजा लिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications