गणतंत्र दिवस के मद्देनजर तिहाड़ की सुरक्षा बढ़ी
अधिकारियों के अनुसार सुरक्षाबलों और पुलिसकर्मियों को जेल के आसपास नजर आने वाले किसी भी संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखने और उससे पूछताछ करने का निर्देश दिया गया है। जेल में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जेल के अंदर क्विक रिएक्शन टीमों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट कर दिया गया है।
तिहाड़ जेल के प्रवक्ता सुनील गुप्ता ने बताया, "गणतंत्र दिवस से पहले जेल के अंदर सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से दुरुस्त कर लिया गया है। जेल के आला अधिकारियों ने जेल के अंदर हाइसिक्योरिटी वार्डो में बंद कुख्यात अपराधियों और आतंकवादियों की बैरकों का सुरक्षा जायजा लिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications