अशोक चक्र और अन्य वीरता पुरस्कारों की घोषणा (लीड-1)
वीरता पुरस्कारों में एक अशोक चक्र, छह कीर्ति चक्र और 26 शौर्य चक्र शामिल हैं। 11 राजपूताना राइफल्स के हवलदार राजेश कुमार को मरणोपरांत अशोक चक्र से नवाजा जा रहा है।
रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील तीन लोगों को अशोक चक्र देंगी, इनमें से दो गत वर्ष 15 अगस्त को घोषित किए गए थे।
अशोक चक्र पाने वाले दो अन्य अधिकारियों में मेजर मोहित शर्मा और मेजर डी.श्रीराम कुमार शामिल हैं। मेजर मोहित शर्मा को यह सम्मान मरणोपरांत दिया जा रहा है।
सशस्त्र सीमा बल के उपनिरीक्षक भोपाल सिंह और मेघालय पुलिस के कांस्टेबल रेल देव संगमा को कीर्ति चक्र से नवाजा जाएगा।
सीमा सड़क संगठन के दो अधिकारियों को शौर्य चक्र दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications