गणतंत्र दिवस से पूर्व श्रीनगर में सुरक्षा कड़ी
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस के जवानों को बख्शी स्टेडयम की सुरक्षा सौंपी गई है। प्रशासन ने श्रीनगर में निषेधाज्ञा नहीं लागू की है लेकिन सोमवार को सड़कों पर कुछ ही वाहन नजर आए।
बख्शी स्टेडियम के चारों ओर की ऊंची इमारतों में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है ताकि आतंकवादी रॉकेट हमले को अंजाम न दे सकें। समारोह स्थल के आसपास खोजी कुत्तों की मदद इस बात को सुनिश्चित करने के लिए ली गई कि यहां कोई विस्फोटक न हो।
पुलिस महानिरीक्षक फारुक अहमद ने कहा, "सुरक्षा इंतजामों में लोगों का हमें पूरा सहयोग मिला है। इस राष्ट्रीय पर्व के मौके पर सुरक्षा पूरी तरह से चाक-चौबंद है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications