व्यवसायी के अपहरण के विरोध में पटना में प्रदर्शन
पुलिस के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को पटना सिटी के कुमहरार के पास सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी अपहृत व्यवसायी भागवत मेहता की जल्द सकुशल रिहाई की मांग कर रहे थे।
उल्लेखनीय है कि पिछले गुरुवार को रेस्तरां मालिक मेहता का अज्ञात लोगों ने उस समय अपहरण कर लिया था जब वह रात को अपने रेस्तरां से घर लौट रहे थे।
पटना सिटी के पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार ने सोमवार को बताया कि भागवत को ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस के दो दल पटना जिला के बाहर भी भागवत की खोज कर रहे हैं। भागवत के बेटे चंद्रशेखर प्रसाद ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उनके भाई से टेलीफोन पर 25 लाख रुपए की फिरौती मांगी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications