प्रधानमंत्री की 'बढ़ते' मध्यवर्ग से राजनीति में रुचि लेने की अपील
निर्वाचन आयोग की हीरक जयंती के अवसर पर सिंह ने कहा कि देश को लोकतंत्र के सामने उपस्थित कुछ चुनौतियों पर विचार करना चाहिए।
प्रधानमंत्री ने कहा, "यह वाजिब चिंता है कि हमारे देश की राजनीति में बेहतर और प्रतिभाशाली लोग नहीं आ रहे हैं।"
चुनावी राजनीति में हिस्सेदारी पर शिक्षित पेशेवरों और बढ़ते मध्य वर्ग के संकोच पर खेद जताते हुए सिंह ने कहा, "उनमें से कई तो अपना वोट देने का भी कष्ट नहीं उठाते।"
कई निर्वाचन क्षेत्रों में कम मतदान प्रतिशत पर सिंह ने कहा कि इससे विजेता की वैधता कम होती है।
उन्होंने कहा कि आम धारणा है कि बिना पर्याप्त साधनों वाले लोग चुनाव नहीं लड़ सकते। अधिकांश प्रत्याशियों की पृष्ठभूमि और अक्सर जीतने वालों से मतदाताओं का भरोसा नहीं बढ़ता। इस सवाल का कोई आसान जवाब नहीं है।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग को कुछ समस्याओं पर विचार करना चाहिए और अपनी सिफारिशें देनी चाहिए।
सिंह ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में इनका हल खोज लिया जाएगा और इस प्रक्रिया में लोकतंत्र की गुणवत्ता में सुधार होगा।
प्रधानमंत्री ने निर्वाचन आयोग को लोकतंत्र के स्तम्भों में से एक बताया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications