मुठभेड़ में 2 वांछित अपराधी गिरफ्तार
लखनऊ के पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) बी.पी.अशोक ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया, " सूचना के आधार पर रविवार देर रात रिजवान और गौरव चतुर्वेदी को नाका हिंडोला इलाके में रोका गया। पुलिस को देखकर दोनों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। लगभग आधे घंटे चली मुठभेड़ के बाद दोनों को पुलिस ने दो पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार कर लिया।"
पुलिस के मुताबिक उन दोनों पर हत्या, लूट और अपहरण के करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज थे और उन पर राज्य सरकार ने पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
अशोक ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि दोनों लखनऊ में किसी व्यापारी की सुपारी लेकर हत्या करने आए थे। दोनों से पूछताछ जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications