मप्र में सड़क निर्माण परियोजना का महाप्रबंधक निकला करोड़पति
आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के अनुसार सूर्यवंशी के भोपाल, सतना और ग्वालियर स्थित आवासों पर रविवार को ब्यूरो के तीन दलों ने एक साथ दबिश दी थी। इस दौरान दलों को लगभग साढ़े पांच करोड़ रुपये की संपत्ति के दस्तावेज मिले। ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक एस. लाड़ ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि सूर्यवंशी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला भी दर्ज कर लिया गया है।
सूत्रों के अनुसार सोमवार को सूर्यवंशी के विभिन्न बैंक खातों और लॉकर की तलाशी ली जा रही है। उसी के बाद खुलासा हो पाएगा कि सूर्यवंशी के पास कुल कितनी संपत्ति है। सूर्यवंशी पहले लोक निर्माण विभाग में कार्यरत थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications