सोमनाथ चटर्जी की हालत स्थिर
कोलकाता, 25 जनवरी (आईएएनएस)। लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी की हालत स्थिर बनी हुई है तथा उनकी तबीयत और नहीं बिगड़ी है। चटर्जी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद शनिवार रात दक्षिणी कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
एएमआरआई अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक सुमन घोष ने आईएएनएस को बताया, "उनकी हालत स्थिर है उन्हें मामूली बुखार है।"
घोष ने कहा, "उनकी तबीयत रविवार जैसी ही है। उन्हें बीच-बीच में सीने और पीठ में दर्द उठता है।" चटर्जी को सामान्य भोजन दिया जा रहा है और रविवार रात उन्हें अच्छी नींद आई।
उन्हें बुखार, खांसी और जुकाम की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर सुभाशीष घोष उनका इलाज कर रहे हैं।
चटर्जी वर्ष 2004-2009 तक लोकसभा के अध्यक्ष रहे। भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु सहयोग समझौते के मसले पर केंद्र की तत्कालीन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार को बाहर से समर्थन देना बंद करने वाली मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के आदेशानुसार लोकसभा अध्यक्ष का पदभार नहीं छोड़ने की वजह से उन्हें उनकी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications