उप्र में कोहरे से यातायात प्रभावित

लखनऊ में सोमवार सुबह से घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के मुताबिक पूरा राज्य घने कोहरे की चपेट में है। पिछले 24 घंटों के दौरान मेरठ राज्य का सबसे सर्द स्थान रहा, जहां पारा लुढ़क कर 3.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। लखनऊ का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड के पर्वतीय इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बर्फबारी और बारिश हुई है। बर्फबारी के कारण वहां से आने वाली हवाएं मैदानी इलाकों में सर्दी ला रही है और बारिश के कारण हवाओं में नमी है, जिससे कोहरा छा रहा है।

गुप्ता ने कहा कि आने वाले दिनों में कोहरे और शीतलहर से राहत मिलती नहीं दिख रही है। कड़ाके की सर्दी के मद्देनजर सोमवार को लखनऊ में जिला प्रशासन ने कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में छुट्टी की निर्देश दिए।

प्रदेश सरकार ने सभी 71 जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि कड़ाके की सर्दी को देखते हुए कुल 312 तहसीलों के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।

घने कोहरे के कारण रेलगाड़ियों की रफ्तार कम कर दी गई है। लखनऊ मेल, दिल्ली -फैजाबाद एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, वाराणसी लखनऊ एक्सप्रेस, कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, बरेली इलाहाबाद एक्सप्रेस और गंगा गोमती एक्सप्रेस सहित लखनऊ की तरफ आने वाली अन्य रेलगाड़ियां तीन से दस घंटे की देरी से पहुंच रही हैं। कई रेलगाड़ियां रद्द भी की गई हैं।

इसके अलावा घने कोहरे ने उड़ानों पर भी असर डाला है। सोमवार सुबह नई दिल्ली व देश के दूसरे भागों से लखनऊ आने वाली सभी उड़ाने दो से चार घंटे विलंब से पहुंचीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+