नक्सलियों ने बीएसएनएल का नियंत्रण कक्ष उड़ाया
पुलिस के मुताबिक 25 हथियारबंद नक्सलियों ने नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के नारायणपुर जिले के बखरुपारा स्थित बीएसएनएल के नियंत्रण कक्ष को उड़ाया। इस घटना से 50 लाख रुपये के नुकसान का अंदेशा है।
बीएसएनएल के अधिकारियों ने इस वारदात के बारे में ज्यादा विवरण देने से इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि विस्फोट से नियंत्रण कक्ष पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
उधर, गणतंत्र दिवस से पहले नक्सलियों के तीन दिवसीय बंद (25-27 जनवरी) के मद्देनजर सुरक्षा बलों की गश्त और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications