अर्जुन सिंह की हालत में सुधार
एम्स के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने सोमवार को आईएएनएस को बताया, "उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है और दवाओं का उन पर अच्छा असर है।"
पेट दर्द और छाती में संक्रमण के बाद 80 वर्षीय सिंह को शुक्रवार को एम्स में भर्ती कराया गया था।
चिकित्सक ने बताया कि उनके सभी महत्वपूर्ण अंग ठीक तरह से काम कर रहे हैं। चिकित्सकों का एक दल उनकी नियमित निगरानी कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications