मेक्सिको ने अमेरिका को सौंपे 5 वांछित अपराधी
समाचार एजेंसी ईएफई के हवाले से अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने बताया कि पिछले हफ्ते जुआन सेबास्टियन कैम्पोस, अर्नोल्डो कोरोनाडो एरेनॉस, जरेग सेराटो गार्सिया, प्रेडो बान्डा गैक्सिओला और जोस गोंजालेज को अमेरिकी अधिकारियों को सौंप दिया गया।
पेंसिल्वेनिया में कैम्पोस पर यौन उत्पीड़न, बलात्कार, और बच्चों के शोषण के अलावा अन्य आरोप हैं।
एरेनॉस पर टेक्सास में यौन उत्पीड़न और एक अन्य मामला जिसमें एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का आरोप हैं।
अमेरिका की जिला अदालत में टेक्सास के निवासी सेराटो गार्सिया पर आपराधिक षडयंत्र और मादक पदार्थ से जुड़े मामले दर्ज हैं।
गैक्सिओला पर अमेरिका की जिला अदालत में दक्षिणी जिला कैलीफोर्निया में एक अपराधिक संगठन के लिए मादक पदार्थ की तस्करी करने का दोषी ठहराया गया है।
गोंजालेज पर टेक्सास के हिडाल्गो कंट्री की अदालत में एक आदमी की हत्या की कोशिश करने का आरोप है।
दिसम्बर, 2006 में फेलिप काल्र्डेन के राष्ट्रपति बनने के बाद मेक्सिको 200 अपराधियों को अमेरिका को सौंप चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications