उल्फा का हमलावर गिरफ्तार, पूर्वोत्तर में सुरक्षा कड़ी
असम पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने सोमवार को गोलपारा जिले से उल्फा के 'वांछित हमलावर' पृथ्वी राज राभा को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर उसके पास से बड़ी मात्रा में विस्फोट और गोला-बारूद बरामद किए।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "पुख्ता जानकारी के आधार पर यह गिरफ्तारी की गई। सूचना मिली थी कि राभा मेघालय से लगी सीमा में कुछ हिंसक वारदात करने की साजिश रच रहा था।"
असम में रविवार रात पुलिस ने छापों की कार्रवाई में कम से कम दो विस्फोटक बरामद किए। अधिकारी ने कहा,"इस तरह की जानकारियां मिली हैं कि गणतंत्र दिवस से पहले आतंकवादी हमले की साजिश रच रहे हैं। हमारा मानना है कि बरामद किए गए विस्फोटक उनकी साजिश का हिस्सा थे।"
उधर, असम सहित पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है। सार्वजनिक स्थानों पर पुलिकर्मी, अर्धसैनिक बल और सेना के जवानों की तैनाती की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications