सोरेन सुरक्षित विधानसभा सीट की तलाश में
रांची, 25 जनवरी (आईएएनएस)। तमाड़ विधानसभा उपचुनाव में हार के कारण पिछले वर्ष जनवरी में मुख्यमंत्री पद गंवाने वाले और तीसरी बार झारखण्ड के मुख्यमंत्री बने शिबू सोरेन इस बार चुनाव जीतने के लिए प्रतिबद्ध हैं और दो सुरक्षित सीटों में से सबसे उपयुक्त का चयन करने में लगे हैं।
सोरेन ने सोमवार को बोकारो में संवाददाताओं से कहा, "मैं जामा और जामताड़ा दो सीटों में से किसी से भी लड़ सकता हूं।"
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रमुख सोरेन ने 30 दिसम्बर को मुख्यमंत्री का पद संभाला और उनको छह महीने के भीतर विधानसभा का सदस्य बनने की आवश्यकता है।
जामा सीट से उनकी पुत्रवधू सीमा सोरेन विधायक हैं। वह उनके बड़े पुत्र दुर्गा सोरेन की विधवा हैं। जामतार से झामुमो के विष्णु भइया विधायक हैं।
सोरेन इस को सुनिश्चित करने के लिए कड़ा प्रयास कर रहे हैं कि पिछले वर्ष तमाड़ चुनाव जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।
सोरेन पहली बार मार्च 2005 में मुख्यमंत्री बने। इसके बाद वह अगस्त 2008 और अब दिसम्बर 2009 में मुख्यमंत्री बने हैं। तीनों अवसरों पर वह दुमका से सांसद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications