ट्विटर की पहुंच अब अंतरिक्ष तक

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार क्रेमर धरती पर भी ट्विटर का उपयोग करते थे। अंतरिक्ष से अपने पहले संदेश में उन्होंने ट्विटर का उपयोग करने वालों का अभिवादन करते हुए लिखा, "अब मैं अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से सीधा ट्विटर संदेश लिख रहा हूं-अंतरिक्ष से यह पहला ट्विटर संदेश है।" हाल के हफ्तों से आईएसएस पर अंतरिक्ष यात्रियों को इंटरनेट की सीधी सुविधा उपलब्ध हो गई है।
क्रेमर दिसम्बर से ही अपनी अंतरिक्ष यात्रा की तैयारियों के बारे में एस्ट्रो -टीजे के नाम से ट्विटर पर लिखते रहे हैं। करीब 14,700 लोग ट्विटर पर उनके प्रशंसक बन चुके हैं। आईएसएस पर क्रेमर के अलावा उनके देश के जेफ विलियम्स रूस के ओलेग कोतोव और मैक्सिम सुराएव तथा जापान के सोक्ची नोगुक्ची के साथ तैनात हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications