कठपुतली नहीं बनेंगे नितिन गडकेरी

समाचार चैनल सीएनएन-आईबीएन पर करन थापर के कार्यक्रम 'डेविल्स एडवोकेट' में गडकरी ने इस बात से इंकार किया कि जेटली और स्वराज उनको अपने हिसाब से चलाने का प्रयास कर रहे हैं। गडकरी ने कहा, "उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है। वे लोग मुझे जानते हैं और मैं उनको जानता हूं। मैं कभी कठपुतली नहीं बनूंगा।"
थापर के स्वराज, जेटली, वेंकैया नायडू और अनंतकुमार जैसे नेताओं के पूर्ण समर्थन होने के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में गडकरी ने कहा, "शत-प्रतिशत, मैं आपको बता चुका हूं कि सभी नेता मेरे साथ हैं। वे सभी दिल से मेरे साथ हैं और मेरा मार्गदर्शन कर रहे हैं।" उन्होंने इस बात से भी इंकार किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने उनको भाजपा पर अध्यक्ष के रूप में थोप दिया है।
भाजपा के सबसे युवा अध्यक्ष गडिकेरी ने दावा किया कि पद संभालने के कुछ दिनों के भीतर ही उन्होंने राजस्थान में पार्टी कलह को समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा, "जब मैं अध्यक्ष बना तो राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के बीच मतभेदों को हल किया।"
गडिकेरी ने कहा कि दो महीने पहले लालकृष्ण आडवाणी ने उनसे पार्टी अध्यक्ष का पद संभालने के बारे में पूछा था और राजनाथ सिंह ने भी उनसे इस मुद्दे पर चर्चा की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications